जम्मू कश्मीर रियासत के पहले महाराज गुलाब सिंह के 226वें जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि
   22-अक्तूबर-2018

 
 
जम्मू के श्री रघुनाथ मंदिर में जम्मू कश्मीर के पहले डोगरा महाराज गुलाब सिंह की 226वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाराजा गुलाब सिंह के वंशज औऱ श्री रघुनाथ मंदिर के ट्रस्टी डॉ कर्ण सिंह ने हिस्सा लिया। जहां उन्होनें महाराज गुलाब सिंह को पुष्पांजलि भेंट की। मंदिर में हवन का आयोजन किया गया था। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ कर्ण सिंह ने कहा कि महाराजा गुलाब सिंह पहले डोगरा महाराजा थे। जो घुड़सवारी, तलवारबाज़ी और बंदूक से निशानेबाजी में पारंगत थे। महाराजा ने अपने शौर्य और वीरता के बल पर राज्य की सीमायें गिलगित-बल्तिस्तान तक बढ़ायी। इसके साथ ही महाराज एक सामाजिक सुधारक भी थे। जिन्होनें राज्य में कई सामाजिक कुरीतियों को खत्म किया।
 
महाराजा गुलाब सिंह को उनके जन्मदिवस पर हमारा शत्-शत् नमन।