बड़गाम एनकाउंटर में 2 आतंकवादी ढ़ेर, सर्च ऑपरेशन जारी
   01-नवंबर-2018

 
 
 घाटी के बड़गाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में 2 आतंकियों को ठिकाने लगा दिया। जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। घटना सुबह खानसाहिब एऱिय़ा के ज़ागू की है, जहां पुख्ता जानकारी के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों पर फायरिंग हुई। जिसके जवाब में सुरक्षाबलों द्वारा की गई फायरिंग में 2 आतंकी हलाक हो गये। फिलहाल दोनों आतंकियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए लोगों को इलाके से दूर रहने की सलाह दी है। जबतक कि एनकाउंटर साइट को पूरे तरीके से सैनिटाइज़ किया जा सके।
 
 
 
 
 लेकिन इस एनकाउंटर के बाद इलाके में पत्थरबाजी की सूचनाएं आ रही है। पत्थरबाज़ी में मीडिया की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।
 


 बड़गाम में पत्थरबाजी में क्षतिग्रस्त मीडिया वैन- COURTESY- ANI