लद्दाख में भारी हिमस्खलन, 10 सैलानी दबे, 3 की मौत, बचाव कार्य जारी
Jammu Kashmir Now Hindi   18-Jan-2019
 
जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में खारदुंग-ला में लेह से करीब 40 किमी की दूरी पर भारी हिमस्खलन की खबर है, जिसमें 10 सैलानी दब गये। इनको निकालने की कोशिश की जा रही है। इनमें से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना सुबह साढ़े 7 बजे की है, जब स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार कुछ सैलानी खारदुंग-ला के पास घटना स्थल पर रूके। इनमें से कुछ सैलानियों ने बर्फ खोदनी शूरू कर दी। जिसने बड़े हिमस्खल को ट्रिगर कर दिया है, और तमाम 10 लोग भारी बर्फ के नीचे दब गये। 
 
फिलहाल स्थानीय प्रशासन के साथ इंडियन बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन बचाव कार्य में जुटी है। गौरतलब है कि इस एरिया में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है और तापमान गिरकर -24 डिग्री तक जा पहुंचता है।
 

 
 
 
 
 
खारदुंग-ला लेह शहर से उत्तर की ओर 40 किमी की दूरी पर है, जो श्योक और नुब्रा वैली के बीच एक गेटवे की तरह है। यहां पर सालभर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ती है।