पूंछ, एलओसी पर हिमस्खलन में एक जवान शहीद, एक घायल
Jammu Kashmir Now Hindi   03-Jan-2019
 
 
जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले में हिमस्खलन के चलते एक आर्मी जवान शहीद हो गया, जबकि दूसरा जवान घायल हो गया। दुर्घटना एलओसी पर सावजियान सेक्टर के केके गल्कि आर्मी पोस्ट की है जहां आर्मी पोस्ट पर 2 जवान तैनात थे। कि बर्फ खिसकनी शुरू हो गयी और इसमें 40 राष्ट्रीय रायफल के दो जवान चपेट में आ गये। आर्मी ने तुरंत ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एक जवान मौके पर ही शहीद हो गया, जबकि दूसरे जवान हरप्रीत सिंह को पास के आर्मी अस्पताल में ट्रीटमेंट के लिए भर्ती कराया गय़ा है।
 
शहीद जवान की पहचान लांस नायक सपन मेहरा के तौर पर हुई है। जोकि हिमाचल प्रदेश कांगड़ा का रहने वाला है। जम्मूकश्मीर नॉउ विपरीत परिस्थितियों में देश के लिए ड्यूटी पर तैनात जवानों को सल्यूट करता है।