सोपोर में 2 आतंकवादी एनकाउंटर में ढ़ेर, पिछले 24 घंटों में कुल 8 आतंकवादियों का सफाया, सेना का एक जवान शहीद
   26-अक्तूबर-2018



कश्मीर घाटी में इन दिनों आतंकवाद के सफाये का अभियान चल रहा है। शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर के पाज़लपोरा एरिया में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों में को मार गिराया। इस एनकाउंटर में आर्मी का एक जवान ब्रिजेश कुमार भी शहीद हो गया। घायल होने के बाद ब्रिजेश को जिसे श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 
 

सुरक्षाबलों के मुताबिक आर्मी औऱ सीआऱपीएफ ने सोपोर के पाज़लपोरा एरिया में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जिसमें 2 आतकिंयों के ठिकाने का पता चला। छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकवादी मारे गये। दोनों आतंकियों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। शुक्रवार को अलगाववादियों ने बंद का ऐलान कर रखा है। ऐसे में सुरक्षाबल घाटी में अतिरिक्त सुरक्षा बरत रहे हैं।