शोपियां में आर्मी वाहन पर फायरिंग, इलाके में छानबीन जारी, त्राल में 3 आतंकी घेरे में
   30-अक्तूबर-2018

 
 
मंगलवार करीब 2 बजे साउथ कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने आर्मी के बख्तरबंद वाहन कैस्पर पर फायरिंग की। घटना उस वक्त की है जब 23 पैरा का वाहन मीमेंदर एरिया से गुज़र रहा था। तब वाहन पर आंतकियों ने घात लगातर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आर्मी जवानों ने तुरंत फायरिंग का जवाब दिया। जिसके बाद आतंकी मौके से भाग खड़े हुए। आतंकियों की छानबीन के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया।  सर्च के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा आर्मी पर पत्थरबाज़ी की खबरें भी आ रही हैं। वहीं इस पत्थरबाज़ी के दौरान एक पत्रकार के घायल होने की भी सूचना है।
 
 

 
शोपियां में घायल पत्रकार 
 
 
वहीं दूसरी तरफ पुलवामा के त्राम क्षेत्र में भी सुरक्षाबलों औऱ आतंकियों के बीच हैवी फायरिंग की खबर है। यहां चानकितर गांव में माना जा रहा है, कि 3 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर  लिया है। 
 

 
 
उधर नॉर्थ कश्मीर के बारामुला में पालहालन गांव में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। यहां भी आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है।