LoC पर पाकिस्तानी फायरिंग में 1 और जवान शहीद, लगातार तीसरे दिन स्नाइपर अटैक
   11-नवंबर-2018

 
 
जम्मू कश्मीर में LoC पर पाकिस्तान द्वारा सीज़फायर का उल्लंघन लगातार जारी है। सन्डे शाम राजौरी के नौशेरा सेक्टर में एक स्नाइपर हमले में राजा पोस्ट पर तैनात जवान घायल हो गया। जिसको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन जवान को नहीं बचाया जा सका। जवान पहचान 24 , मराठा रेजिमेंट के नायक गोसाईं केशव सोमगीर के तौर पर हुयी है।
 
 
भारतीय सेना पाकिस्तानी का माकूल जवाब दे रही हैं। पिछले तीन दिनों में 3 जवान अपनी जान गवां चुके हैं। आपको याद होगा शनिवार को भी राजौरी के सुंदरबनी में एक और जवान स्नाइपर हमले में शहीद हुआ था।  उससे पहले शुक्रवार को भी स्नाइपर हमले में आर्मी पोर्टर दीपक कुमार स्नाइपर अटैक का शिकार हुआ था।
 

 
राइफलमैन वरुण कतल की अंतिम विदाई