जम्मू: रोहिंग्या मौलवी ने किया 11 साल की छात्रा का यौन शोषण
   12-नवंबर-2018

जम्मू- रोहिंग्या बस्ती की तस्वीर 
 
जम्मू शहर के नरवाल में बसी एक रोहिंग्या बस्ती में मौलवी द्वारा एक 11 साल की बच्ची के यौन शोषण का मामला सामने आया है। दरअसल रोहिंग्या बस्ती के मदरसे में आरोपी रोहिंग्या शरणार्थी मोहम्मद युसूफ अरबी पढ़ाता है, जिसने 11 साल की बच्ची के साथ यौन छेड़छाड़ की। बच्ची ने इसकी शिकायत अपने मां-बाप से की। पीडिता के घरवालों ने त्रिकुटा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करायी। जिसमें यौन-शोषण की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 
 
उधर मामला सामने आने के बाद आरोपी मौलवी फरार बताया जा रहा है। पुलिस मदरसे में पढ़ने वाली बाकी छात्राओं का भी बयान लेने बात कह रही है, क्योंकि संभव है आरोपी मौलवी ने कुछ और बच्चियों को यौन-शोषण का शिकार बनाया हो। गौरतलब है कि जम्मू शहर के आसपास के  100 से ज्यादा अवैध रोहिंग्या शरणार्थी परिवार बस्ती बनाकर रह रहे हैं। 

 अवैध रोहिंग्या बस्ती की तस्वीर