आतंकी जाकिर मूसा 6 साथियों के साथ पहुंचा पंजाब, खोजबीन तेज़
   16-नवंबर-2018

 
 
पंजाब पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि जैश –ए-मोहम्मद के 6 आतंकी फिरोजपुर से पंजाब में घुसे हैं। जिसको मोस्ट-वांटेड आतंकी और अल-कायदा कमांडर जाकिर मूसा लीड कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मंजिल दिल्ली भी हो सकती है। ये आतंकी किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। पुलिस को फोटो समेत पुख्ता जानकारी मिली है। इन आतंकियों की अंतिम बार अमृतसर के आसपास देखा गया था। लिहाजा पंजाब पुलिस ने गुरूदासपुर और अमृतसर के आसपास जाकिर मूसा के पोस्टर चस्पा किये हैं।
 


 
 
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए। पुसिल ने एक्स्ट्रा फोर्स तैनात की है। साथी ही वाहनों की चेंकिग की जा रही है।