गवर्नर ने J&K Bank को बनाया पब्लिक सेक्टर बैंक, मेहबूबा ने बताया ऑटोनोमी पर हमला
   24-नवंबर-2018

 
 
J&K Bank अब स्वायत्त बैंक नहीं बल्कि पब्लिक सेक्टर बैंक होगा। यानि बैंक का एडमिनिस्ट्रेशन सीधे अब सरकारी नियमों के दायरे में होगा। जम्मू कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल सिंह ने शुक्रवार को स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव काउंसिल की मीटिंग में ये फैसला किया। दरअसल कुछ हफ्तों पहले बैंक में करप्शन के काफी मामले सामने आये थे। लेकिन प्राइवेट लिमिटेड बैंक होने के चलते सरकार के लिए कार्यवाई करना या अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो रहा था। लेकिन अब बैंक की जवाबदेही सरकार के प्रति होगी। 
 
 
 
 
 
 
हालांकि पीडीपी चीफ मेहबूबा मुफ्ती ने इसको जम्मू कश्मीर की स्वायत्तता पर हमला करार दिया है। मेहबूबा का कहना है कि धीरे-धीरे संस्थानों की स्वायत्तता पर हमला किया जा रहा है। जोकि के विषेशाधिकार के खिलाफ है। ये एक बड़े गेम-प्लान का हिस्सा है।