आतंकियों के गढ़ में घुसकर मारे 3 आतंकी, 1 जवान शहीद, कुलगाम और त्राल में पत्थरबाज़ी
   27-नवंबर-2018

 
साउथ कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकियों का लगभग सफाया कर दिया है। मंगलवार को सुरक्षा बलों ने आतंकियों के सबसे मजबूत गढ़ कुलगाम के रेडवानी इलाके में घुसकर 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। एक आतंकी रेडवानी और तो दूसरा अरवानी के रहने वाला है। अरवानी गांव कुलगाम और अनंतनाग दोनों जिलों में बंटा है। रेडवानी और अरवानी आतंकियों की सबसे मजबूत पनाहगाह है। लेकिन सुरक्षाबलों ने यहां आतंकियों की रीढ़ पूरी तरह तोड़ दी है। आज सुबह मारे गये आतंकियों की पहचान रेडवानी के एजाज़ अहमद मकरू औऱ अरवानी के वारिस मलिक के तौर पर हुई है।
 
 
हालांकि इस साहसिक ऑपरेशन में आर्मी का एक जवान प्रकाश यादव शहीद हो गया। जबकि सीआरपीएफ के 2 जवान अमित कुमार और अवनीश घायल हो गये। दोनों जवानों को आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
 
 
वहीं कुछ किलोमीटर दूर त्राल के रियासीपोरा काफू एरिया में सुरक्षा बलों ने एक और आतंकी को ठिकाने लगा दिया। मारे गये आतंकी की पहचान शाकिर डार के तौर पर हुई है। शाकिर जाकिर मूसा का खासमखास और अंसार-उल-गज़वातुल-हिंद का डिप्टी कमांडर था।
 

 
मारा गया आतंकी शाकिर अहमद डार 
 
 
 
 
 
कुलगाम औऱ त्राल में एनकाउंटर के बाद पत्थरबाज़ी की खबरें आ रही हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है।