त्राल एनकाउंटर में जैश का आतंकी हलाक, एक जवान घायल, एनकाउंटर जारी
   09-नवंबर-2018

 
 
शुक्रवार सुबह से पुलवामा के त्राल एरिया में आतंकियों औऱ सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है। इसमें सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आंतकवादी को ढ़ेर कर दिया है। खबरों के मुताबिक त्राल के डार-गनीगुंड मोहल्ला में 3 आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं। इनके नाम फैयाज, यावर औऱ पाकिस्तानी जुनैद बताये जा रहे हैं। जिनमें से एक ढ़ेर हो गया।
 
हालांकि इस एनकाउंटर में पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल एनकाउंटर अभी जारी है, सुरक्षा बल बाकी बचे 2 आतंकियों को न्यूट्रालाइज करने में लगी है।