औरतों के लिए ज़न्नत जाने के घरेलु नुस्खे, जानने के लिए पढ़िए 'जन्नती औरत'
   22-दिसंबर-2018
 
''99 में से सिर्फ 1 जन्नत जाएगी'' ये दावा है नयी किताब ''जन्नती औरत'' का। अब परसेंटेज इतना कम तो कोई न कोई नुस्खा चाहिए ना, जिसको अपनाकर बाकी की 98 औरतें भी जन्नत जा सकें। तो औरतों के लिए ऐसा नेकदिल और सवाब का काम किया है मौलाना मुहम्मद इरशाद लकासमी ने। आप पूछेंगे ये कौन है, तो जनाब हमें भी नहीं पता कि आखिर ये साईंसदान हैं कौन। लेकिन इतना पता है कि इनकी किताब ''जन्नती औरत'' आपको हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह के आसपास छोटे-छोटे बच्चे आपको ये किताब बेचते मिल जाएंगे। दुनिया भर की फेमिनिस्टों के लिए तो ये किताब एकदम रामबाण है, उनको ये ज़रूर पढ़नी चाहिए।
 
 
आवश्यक सूचना
 
ज़न्नत जाने के नुस्खे आजमाने के लिए एक शौहर का होना सबसे ज़रूरी है, जिसके पास नहीं है वो किताब खरीदने से शौहर का जुगाड़ कर लें।

 
 
किताब के कुछ नुस्खों की झलक हम आपको दिखा देते हैं..
 
1. 
 
 
2. 
 
 3.
 

 
 4.
 
 
 5.

 
 
नुस्खों की पूरी रेसिपी जानने के लिए तो आपको किताब खरीदनी पड़ेगी। हाँ.कुल मिलाकर लब्बोलुआब यही है कि शौहर नाम के प्राणी की खिदमतगार, फ़रमाबरदार, एहसानमंद रहने वाली औरत ही जन्नती बन पाएगी। कितना आसान नुस्खा है न, तो अभी मन में 'थैंक्यू इरशाद' बोलो। किताब खरीदें और अपने आसपास कोई लिबरल या फेमिनिस्ट मिले तो गिफ्ट करें ... जन्नत जाएंगे।