3 घंटे का मुश्किल सफर अब 5 मिनट में पूरा, वैष्णों देवी और भैरों मंदिर के बीच रोप-वे सर्विस का उद्घाटन
   24-दिसंबर-2018
 
मां वैष्णों देवी के दर्शन के लिए पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर है। माँ वैष्णों देवी के दर्शन के लिए पहुँचने वाले जो श्रद्धालु भैरों मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं. वो अब रोप-वे के जरिये आ-जा सकेंगे। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आज रोप-वे सर्विस का विधिवत उद्घाटन कर दिया। इसके बाद ये आम पब्लिक के लिए खोल दी जायेगी। रोप-वे का ट्रायल कई हफ़्तों से चल रहा था।
 
 
रोप-वे सर्विस
 
3 घंटे का मुश्किल सफर अब 5 मिनट में पूरा
टिकट- 100 रूपये प्रति व्यक्ति
 
  
 रोप-वे का उद्घाटन करते राज्यपाल
 
आमतौर पर माँ वैष्णों देवी से भैरों मंदिर पहुँचने के लिए पैदल करीब दो से तीन घंटे लग जाते थे। मुश्किल चढ़ाई की वजह से ये यात्रा तकलीफदेह होती थी। अब रोप-वे के जरिये श्रद्धालुओं 5 -10 मिनट में ये सफर तय कर लेंगे। साथ ही रोपे-वे से भैरों घाटी का मनोरम नज़ारा देखने को मिलेगा। इसके लिए श्रद्धालुओं को मात्रा 100 रूपये का भुगतान करना होगा। एक अनुमान के मुताबिक पहले एक तिहाई श्रद्धालु ही माँ वैष्णों देवी के दर्शन करने के बाद भैरों घाटी के दर्शन कर पाते थे। बुजुर्गों के लिए तो ये सुविधा बेहद आरामदायक रहेगी। श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी के आसार हैं।