LOC पर पाकिस्तानी स्नाइपर हमले में भारतीय सेना 2 जवान घायल
   05-दिसंबर-2018
 
 
पाकिस्तान ने एलओसी पर एक बार फिर सीज़फायर का उल्लघंन किया और बिना किसी उकसावे के स्नाइपर्स द्वारा भारतीय चौकी पर हमला किया गया। जिसमें सेना का 2 जवान घायल हो गये। जिनकी पहचान राष्ट्रीय रायफल के दीपो विशुनाथ और  एम वलीम के तौर पर हुई है। घटना बारामुला में उड़ी सेक्टर के कमालकोट इलाके की है। जहां पाकिस्तान ने अचानक फायरिंग शुरू की।
 
घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी हमला किया। खबर लिखे जाने तक एलओसी पर शेलिंग चल रही थी।