कश्मीर में हुई बर्फ़बारी,तापमान में गिरावट
   30-Jan-2019

 
जम्मू-कश्मीर में हुए मौसम में बदलाव के कारण घाटी में जमकर बर्फ़बारी हो रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य के पहाड़ी इलाकों में ज़्यादा बर्फ़बारी होने के आसार है वही पर निचले इलाकों में कम बर्फ़बारी होने के आसार है।
घाटी में हो रही बर्फ़बारी के चलते घाटी में लोगों के रोज़मर्रा के रुटीन में खासी दिक्क़ते आ रही है।
चिल्ल-ए-कलां
चिल्ल-ए-कलां जम्मू-कश्मीर में उन 40 दिनों को कहा जाता है जिनमे हड्डियां गला देने वाली सर्दी पड़ती है.चिल्ल-ए-कलां की शुरुवात हर साल 21 दिसंबर से होती है।
चिल्ल-ए-कलां की शुरुआत होने के बाद पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में है। विश्वविख्यात डल झील जमी हुई है. श्री नगर में रात के न्यूनतम तापमान लगातार लगातार शून्य से नीचे रह रहा है।
 

 
 
जानिये जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाको का तापमान-
 
द्रास- दुनिया का दूसरी सबसे ठंडा क्षेत्र जहाँ तापमान -18.0 डिग्री सेल्सियस हुआ।
 
लेह- लेह में बर्फ़बारी के बाद वहां का तापमान -7.8 डिग्री हुआ जो की पिछली रात 17.4 डिग्री सेल्सियस था।
 
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान जो की मंगलवार रात को 0.3 डिग्री सेल्सियस था.
 
गुलमर्ग स्की रिसोर्ट- यहाँ मंगलवार रात को तापमान -7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि बुधवार की सुबह तापमान -12.2 डिग्री सेल्सियस गिरा।