पुंछ में घर ढहने से बच्चे की मौत, एक घायल
Jammu Kashmir Now Hindi   09-Jan-2019
 
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक घर का हिस्सा ढहने से एक बच्चे की मौत हो गयी और दूसरा 6 महीने का बच्चा घायल हो गया। घटना पुंछ के मेंढर एरिया की है, जिसके मानकोट के चंगारी में एक कच्चे घर की रसोई का हिस्सा अचानक ढह गया। जिसमें 2 साल के बच्चे कामरान अहमद और 6 महीने की बच्ची अनीका दब गये। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्चे कामरान को मृत घोषित कर दिया। घायल बच्ची का अभी इलाज चल रहा है।
Tags: