सिंध, पाकिस्तान में एक और हिंदू लड़की अगवा कर कराया जबरन धर्म-परिवर्तन
   10-अक्तूबर-2019

 
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक और हिंदू लड़की को अगवा कर के उसका जबरन इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया गया है। लड़की की पहचान सिंध प्रांत के टंडो मोहम्मद खान की रहने वाले पायल के रूप में हुआ है। पायल के परिवार ने कहा कि मुस्लिम युवकों ने पहले उसका अपहरण किया , बाद में धर्म परिवर्तन कराया है। परिवार ने पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करायी है। पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के साथ लगातार ऐसी घटनायें होती रही है। बीते महीने सिंध की रहने वाली मेडिकल की छात्रा नमृता चांदनी की हत्या भी सिर्फ इसलिये हो गयी थी, क्योंकि वो इस्लाम नहीं कबूल रही थी। पाकिस्तान में हर साल 12 से 28 उम्र की करीब 1 हजार लड़कियों का अपहरण होता है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इन घटनाओं पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं देते है। आजादी के 73 साल बाद भी पाकिस्तान में हिंदू परिवार हाशिये के समाज पर रहता है।
 
 
हर साल करीब 1 हजार सिंधु लड़कियों का जबरन करवाया जाता है धर्मपरिवर्तन
 
यूएस के सिंधी फाउंडेशन ने बताया कि हर साल 12 से 28 वर्षीय करीब 1 हजार सिंधु लड़कियों का अपहरण होता है। जिसके बाद जबरन उनका धर्म परिवर्तन कराकर उनका मुस्लिम युवकों के साथ शादी करा दी जाती है।
 
सिर्फ हिंदू ही नहीं सिख और ईसाई धर्म की लड़कियां भी नहीं सुरक्षित
 
पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के साथ लगभग हर दिन सिख और ईसाई धर्म की लड़कियों का भी अपहरण करके जबरन उन्हें इस्लाम कबूल करवाया जाता है। फिर उनका जबरन मुस्लिम लड़कों के साथ शादी कर दी जाती है।
 
पाकिस्तान ने माना की 14 साल में सिंधु लड़कियों के अपहरण के 7 हजार 430 मामले दर्ज
 
पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के मुताबिक जनवरी 2014 से मई 2018 तक सिंधु लड़कियों के अपहरण के 7 हजार 430 मामले दर्ज है। ये वो संख्या है जिनकी रिपोर्ट दर्ज है। इसके अलावा बहुत से ऐसे मामले है जिनकी रिपोर्ट आज तक दर्ज नहीं हुई है।