पाकिस्तान ने एक बार फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, सिविलियन आबादी को बना रहे हैं निशाना
   13-अक्तूबर-2019

 
 
 
पाकिस्तान ने शनिवार देर रात एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुये सिविलियन और सेना की चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जिसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। देर रात से शुरू हुयी भारी गोलाबारी रविवार सुबह करीब 5:30 बजे बंद हुयी।
 
 
 
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुये एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रही गोलाबारी के कारण जानवरों और घरों को नुकसान पहुंच रहा है।
 
 
 
 पिछले 24 घंटों से लाइन ऑफ कंट्रोल पर दोनों तरफ से भारी गोलाबारी हुयी है। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को भी पुंछ जिले में सिविलियन को निशाना बनाते हुये गोलाबारी की  और मोर्टार से गोले दागे थे।