श्रीनगर में फारूख अब्दुल्ला की बहन और बेटी हिरासत में, आर्टिकल 370 हटाने के ढाई महीने बाद कर रही थीं विरोध प्रदर्शन, रिहा
   15-अक्तूबर-2019

 
आर्टिकल 370 हटाने के करीब ढाई महीने बाद श्रीनगर में नेशनल काँफ्रेंस की महिलाओं ने एक विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें शामिल फारूख अब्दुल्ला की बहन सुरैया और बेटी सफिया भी शामिल थी। ये महिला कार्यकर्ता अपने नेताओं को नजरबंद रखने का विरोध कर रही थीं। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दोनों के हिरासत में ले लिया। ताजा सूचना के मुताबिक दोनों को बिना किसी केस दर्ज किये रिहा कर दिया गया है।