J&K- महिलाओं ने चुनी देश सेवा की राह, पुलिस भर्ती में बढ़चढ़ कर ले रही हिस्सा
   15-अक्तूबर-2019

 
 
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में आयोजित पुलिस भर्ती रैली में महिलायें पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा बढ़चढ़ के हिस्सा ले रही है। पुलिस द्वारा आयोजित भर्ती रैली स्पेशल पुलिस अधिकारी (एसपीओ) पद के लिये हो रही है। केन्द्र सरकार घाटी के विकास के लिये निरंतर कार्य कर रही है और युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर भी दे रही है। युवाओं के साथ महिलायें भी सरकारी नौकरी और भर्ती रैली के लिये बढ़चढ़ के आवेदन कर रही है।
 
 
रामबन जिले की एसएसपी अनिता शर्मा ने कहा कि 9 अक्टूबर से शुरू हुयी एसपीओ पद की भर्ती के लिये 4 हजार 72 उम्मीदवार अपने अंतिम चयन के लिये मुकाबला कर रहे है। इसमें बड़ी संख्या में महिलायें है और ये महिलायें राज्य के पिछड़े क्षेत्रों से आती है। ये महिलायें मैराथन, शॉट-पुट और अन्य परीक्षा भी पास कर चुकी है। सभी महिलायें पुलिस में भर्ती होकर स्वतंत्र जीवन जीना चाहती और अपने परिवार की मदद करना चाहती है।
 
 
एक महिला अभ्यर्थी ने कहा कि “मैंने 1 हजार मीटर लंबी दौड़ और शॉट-पुट आउटडोर टेस्ट के लिये क्वालीफाई कर लिया है। अब सिर्फ फिजिकल टेस्ट और दस्तावेजों की जांच बाकी है। पुलिस में भर्ती होकर मैं अपने देश की सेवा करना चाहती। मेरे मन में आतंकवादियों को लेकर कोई डर नहीं है।
 
 
एक अन्य पुरूष अभ्यर्थी ने कहा कि ये लड़कियां रामबन जिले के दूर पहाड़ी हिस्सों से है। हम पुरूषों की अपेक्षा ये लड़कियां भर्ती रैली में ज्यादा बढ़चढ़ के और उत्साह के साथ हिस्सा ले रही है। अभ्यर्थी ने बताया कि वो भर्ती के लिये दूसरी बार आया है, पहली बार क्वालीफाई नहीं हुआ था।