J&K- देश के प्रमुख टूर ऑपरेटरों ने किया घाटी का दौरा, पर्यटकों के स्वागत की तैयारियां शुरू
   16-अक्तूबर-2019

 
देश के कई प्रमुख टूर ऑपरेटरों ने बुधवार को श्रीनगर का दौरा किया। इस दौरान सभी टूर ऑपरेटरों ने  सुरक्षा की दृष्टि से श्रीनगर के विभिन्न पर्यटन स्थलों का जायजा लिया। सरकार द्वारा पर्यटकों के ऊपर से पाबंदिया हटाने के बाद से सभी टूर ऑपरेटर और कश्मीर प्रशासन घाटी में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिये काम कर रही है। कश्मीर में पर्यटन व्यापार आमदनी का एक बड़ा स्त्रोत भी है। टूर ऑपरेटरों का मानना है कि इस सीजन भी बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर घूमने आयेंगे।
 
टूर ऑपरेटर मेगना गौतम ने कहा कि यहां आने के बाद मैनें देखा कि यहां आना बिल्कुल सुरक्षित हैं, मैं वापस जाकर अपने ग्राहकों को भी बताऊंगी कि कश्मीर घूमना बिल्कुल सुरक्षित है।
एक अन्य टूर ऑपरेटर अभिजीत पटेल ने कहा कि आगामी सीजन में पर्यटक भारी संख्या में घाटी घूमने आयेंगे। बीते 1 महीने पर्यटन व्यापार से जुड़े सभी लोगों को नुकसान जरूर हुआ। लेकिन दीवाली और क्रिसमस में पर्यटक बड़ी संख्या में घाटी की ओर वापस लौटेंगे।
 
 
पर्यटकों के स्वागत की तैयारियां शुरू
 
कश्मीर में पर्यटन व्यापार से जुड़े सभी कश्मीरियों ने पर्यटकों के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है। होटल मालिक अपने होटलों की साफ सफाई करवा रहे, वहीं कुछ कश्मीरी पर्यटकों को रिझाने के लिये अपना शिकारा सजा रहे है।
 
घाटी में पर्यटन आमदनी का बड़ा जरिया
 
कश्मीर में सेब के बाद पर्यटन व्यापार रोजगार का दूसरा सबसे बड़ा साधन है। हर सीजन में देश और विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटन कश्मीर घूमने आते है।