शोपियां में एक और नॉन कश्मीरी सेब व्यापारी की हत्या, एक घायल, सप्ताह का तीसरा आतंकी हमला
   17-अक्तूबर-2019
 पुलवामा में मारे गये मजदूर सेठी कुमार की लाश
 
 
बुधवार शाम साउथ कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने एक और नॉन कश्मीरी सेब व्यापारियों पर हमला किया। त्रेंज़ एरिया में करीब साढ़े 7 बजे ट्रक में सेब लोड करते समय 3 आतंकियों ने 2 पंजाबी सेब व्यापारियों को गोली मार दी। घायल चरणजीत सिंह और संजीव कुमार, दोनों को पुलवामा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
 
यहां चरणजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि संजीव का हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। ताज़ा सूचना के मुताबिक घायल संजीव को श्रीनगर रेफर किया गया है।
 
 
इस सप्ताह में साउथ कश्मीर में सेब व्यापारियों पर तीसरा आतंकी हमला है। जिसमें सेब व्यापार से जुड़े 3 गैर कश्मीरी लोग गंवा चुके हैं। मंगलवार को पुलवामा में छत्तीसगढ़ के सेठी कुमार की हत्या कर दी गयी थी। जबकि 14 अक्टूबर को आतंकियों ने शोपियां में ही राजस्थान के ट्रक ड्राइवर शरीफ खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
.