ब्लूचिस्तान, पाकिस्तान में एक और हिंदू नाबालिग लड़की अगवा, जबरन कराया धर्मपरिवर्तन
    18-अक्तूबर-2019

 
पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में एक और हिंदू नाबालिग लड़की को अगवा कर के जबरन इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया गया है। लड़की की पहचान ब्लूचिस्तान प्रांत के नसीराबाद जिले की रहने वाली 13 साल की चंद्रा कोहली के रूप में हुई है। मुस्लिम कट्टपंथियों ने पहले बच्ची को अगवा किया फिर उसका इस्लाम में धर्म परिवर्तन करा दिया। फिर उन्होंने लगभग 28 वर्षीय अल्लाहदीनो के साथ उसकी जबरन शादी करा दी।
 
 
 
 पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के साथ लगातार ऐसी घटनायें हो रही है। एक आंकड़े के मुताबिक पाकिस्तान में हर साल 12 से 28 उम्र की 1 हजार लड़कियों का अपहरण होता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज तक हिंदूओं के संरक्षण को लेकर कोई भी कदम नहीं उठाया। पाकिस्तान में हिंदूओं का शोषण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मुस्लिम कट्टरपंथी 10 से 12 साल की नाबालिग बच्ची को भी नहीं छोड़ते है। परिवार द्वारा एफआईआर लिखवाने के बावजूद पाकिस्तान की सरकार और पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है।
 
 
 

13 वर्षीय चंद्रा के साथ करीब 28 वर्षीय अल्लाहदीनो
 
 
सिख और ईसाई धर्म की लड़कियां भी नहीं सुरक्षित
 
पाकिस्तानी मुस्लिम कट्टरपंथी हिंदू धर्म की लड़कियों के अलावा सिख और ईसाई धर्म की लड़कियों को भी अगवा करके उनका धर्मपरिवर्तन कराते है। धर्मपरिवर्तन करने से मना करने पर वो लड़कियों का बलात्कार करते और फिर उनकी हत्या कर देते है।