केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को दिया शानदार तोहफा, राज्य में बनेगी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, राज्यपाल ने दी मंजूरी
   02-अक्तूबर-2019
 
 
 
जम्मू कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश बनाने के बाद केंद्र सरकार लगातार विकास योजनाएं लागू करने में जुटी है। जम्मू कश्मीर में शैक्षणिक स्तर में एक और सुधार करते हुए राज्य में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित करने की घोषणा कर दी गयी है। मंगलवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने इसकी आधिकारिक मंजूरी दे दी। जिसके बाद राज्य में नेशनल लेवल की लॉ यूनिवर्सिटी को जल्द स्थापित करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।
 
 
आपको बता दें 90 के दशक में राज्यों के कानून मंत्रियों की केंद्रीय बैठक में तमाम राज्यों में नेशनल लेवल के लॉ कॉलेज या यूनिवर्सिटी स्थापित करने का प्रस्ताव पास किया गया था। जोकि कभी जम्मू कश्मीर में लागू नहीं किया गया। राज्य से आर्टिकल 370 हटने के बाद इसका रास्ता साफ हो गया और राज्य में तत्काल प्रभाव से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
 
 
जाहिर है इससे लॉ में अपना करियर बनाने के लिए लोकल छात्रों को राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता खत्म हो जायेगी। जब राज्य में ही उत्कृष्ट संस्थान स्थापित हो जायेगा।