जम्मू कश्मीर और लद्दाख को मिले नये एलजी, जीसी मुर्मू जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल और आर के माथुर लद्दाख के उप-राज्यपाल नियुक्त, सत्यपाल मलिक गोवा ट्रांसफर
   25-अक्तूबर-2019
 
 
31 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम लागू हो जायेगा। जिसके बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख 2 केंद्र शासित प्रदेशों में तब्दील हो जायेंगे। केंद्र शासित होने के नाते इनकी कमान एलजी या उप-राज्यपाल के हाथों में होगी। जिसके लिए गृहमंत्रालय ने दोनों पर पदों पर नियुक्ति कर दी है। आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उप-राज्यपाल बनाया गया है, जबकि अन्य रिटायर्ड आईएएस राधाकृष्ण माथुर को लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। दोनों 31 अक्टूबर से अपना कार्यभार संभाल लेंगे।
 
 

मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक को उनकी सफल पारी के बाद गोवा भेज दिया गया है, यानि 31 अक्टूबर से वो गोवा के राज्यपाल का पदभार संभालेंगे।
 
 
आपको बता दें कि 1977 बैच के आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू फिलहाल एक्सपेंडीचर सेक्रेटरी हैं। आर्टिकल 370 को हटाने की पूरी रूपरेखा की जिम्मेदारी इन्हीं आईएएस ऑफिसर ने संभाली हुई थी। गिरीश चंद्र मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई पूरी है। मुर्मू पीएम मोदी के साथ भी काम कर चुके हैं, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम तब गिरीश चंद्र मुर्मू उनके प्रमुख सचिव थे। उन्हें पीएम मोदी का करीबी विश्वासपात्र माना जाता है।
 
 
 
 
लद्दाख के पहले एलजी नियुक्त किये गए राधा कृष्ण माथुर रक्षा मामलों के एक्सपर्ट माने जाते हैं। 1977 बैच के रिटायर्ड आईएएस माथुर नवंबर 2018 में मुख्य सूचना आयुक्त के पद से रिटायर हुए थे। उसके बाद वो रक्षा सचिव रह चुके हैं। आईआईटी कानपुर के छात्र रहे माथुर को रक्षा और सामरिक क्षेत्र में अनुभव के चलते लद्दाख का उप-राज्यपाल चुना गया है।