नवरात्र में मां वैष्णों देवी के भक्तों को केंद्र सरकार का तोहफा, नई दिल्ली से कटड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रैस की शुरूआत
    03-अक्तूबर-2019
 
 
 
 
 
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर और तमाम भारतवासियों को एक और शानदार तोहफा दिया। यहां नई दिल्ली से कटड़ा तक डायरेक्ट चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रैन को हरी झंडी दिखाकर नयी यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद थे।
 
 
 
ये ट्रेन मंगलवार को छोड़कर बाकी 6 दिन चलेगी। इससे दिल्ली और कटड़ा के बीच की दुर्गम दूरी घटकर 8 घंटे रह गयी है। ये ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचायेगी।
 
 
 
कटरा से ये ट्रेन दिन में 3 बजे चलेगी और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचा देगी।
 
 
इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुगम यात्रा के लिए यात्रियों को मिनिमम 1630 रू और एक्सक्लूसिव कोच के लिए 3014 रू अदा करने होंगे।
 
 
 
 
 
आपको बता दें कि ये ट्रेन पूरी तरह से मेड-इन-इंडिया है। इसके तमाम कोच चेन्नई में बनाये गये हैं। जिसमें वाई-फाई समेत तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। जाहिर है मां वैष्णों देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए ये ट्रेन एक बड़ा तोहफा साबित होने वाली है।