गिरीश चंद्र मुर्मू ने हिंदी में ली जम्मू कश्मीर के पहले उप-राज्यपाल के पद और गोपनीयता की शपथ, संभाला पदभार
   31-अक्तूबर-2019
 
 
 
 
31 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम लागू होने के बाद गिरीश चंद्र मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले उप-राज्यपाल का पदभार संभाल लिया। इससे पहले गिरीश चंद्र मुर्मू ने श्रीनगर के राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। गुरूवार दिन में करीब साढ़े 12 बजे जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने पहले उप-राज्यपाल को शपथ दिलाई।
 
 
 
 
गौरतलब है गिरीश चंद्र मुर्मू ने हिंदी में शपथ ली। इस ऐतिहासिक मौके पर करीब 250 मेहमान मौजूद थे, जिसमें बीजेपी के जुगल किशोर शर्मा और पीडीपी राज्यसभा सांसद नज़ीर लावे समेत कईं जम्मू कश्मीर के कईं बड़े राजनेता मौजूद थे।
 
 

 
 
 
 
 
 
आपको बता दें कि 1977 बैच के आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू फिलहाल एक्सपेंडीचर सेक्रेटरी हैं। आर्टिकल 370 को हटाने की पूरी रूपरेखा की जिम्मेदारी इन्हीं आईएएस ऑफिसर ने संभाली हुई थी। गिरीश चंद्र मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई पूरी है। मुर्मू पीएम मोदी के साथ भी काम कर चुके हैं, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम तब गिरीश चंद्र मुर्मू उनके प्रमुख सचिव थे। उन्हें पीएम मोदी का करीबी विश्वासपात्र माना जाता है।