“31 अक्टूबर के बाद जम्मू कश्मीर में होगा कल्पना से परे परिवर्तन”- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
    09-अक्तूबर-2019
 
 
 
31 अक्टूबर के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो अलग केंद्रशासित प्रदेश बन जायेंगे। इसके बाद दोनों प्रदेशों की कमान सीधे केंद्र सरकार के हाथ में होगी। उम्मीद जतायी जा रही है कि जम्मू कश्मीर में इसके बाद इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट के स्तर पर भारी बदलाव होंगे। ऊधमपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसी बदलाव की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि जम्मू कश्मीर में 31 अक्टूबर के बाद विकास कार्यों में कल्पना से परे परिवर्तन होगा। तेज़ी से विकास होगा।
 
 
पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि- “31 अक्टूबर के बाद घटनाएं बड़ी तेज़ी से बदलेंगी। नयी परिस्थितियां देखने में आयेंगी और जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते, मुझे विश्वास है उस प्रकार का परिवर्तन आयेगा। पूर्वोत्तर में अगर 5 वर्ष में हमें ऐसा बदलाव लाने में सफलता प्राप्त हुई है। जो देखते बनती है, तो ऐसा कोई कारण नहीं कि जम्मू कश्मीर जहां की दुश्वारियां किसी हद तक पूर्वोत्तर से कम हैं। वहां हम उसे रेप्लीकेट न कर सके, उसका लाभ न उठा सकें।
 
 
 
ग्लोबल इंडिया, ग्लोबल जम्मू कश्मीर और 5 ट्रिलियन इकॉनोमी के दौर में हम प्रवेश कर रहे हैं। उसमें बैंकिंग सेक्टर का एक विशेष योगदान रहने वाला है और जम्मू कश्मीर उसका लाभार्थी होगा।”