सुरक्षाबलों को लगातार दूसरे दिन बड़ी कामयाबी, बांदीपोरा के बाद गांदरबल एनकाउंटर में 1 और आतंकी ढेर
   12-नवंबर-2019

 
 
उत्तरी कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कामयाबी हासिल की है। सुबह से गांदरबल में चल रहे एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 1 और आतंकियों को मार गिराया है। ये एनकाउंटर गुंड एरिया के कुलन गांव के पास सुबह से चल रहा है। मारे गये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी बताया जा रहा है। इनकी आधिकारिक पहचान अभी होनी बाकी है। एनकाउंटर अभी जारी है।
 
 
इस एनकाउंटर में एक आर्मी जवान के भी घायल होने की खबर है, जिन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
 
आपको बता दें कि सोमवार को भी सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को हलाक कर दिया था। जिसमें एक पाकिस्तानी कमांडर तल्हा भी शामिल था, जोकि करीब 3 सालों से घाटी में आतंकी वारदातों में सक्रिय था।
 
 
जबकि दूसरे आतंकी की पहचान कैसर फारूक मीर के तौर पर हुई। जोकि लोकल आतंकी था।