आईएएस बिपुल पाठक उप-राज्यपाल जीसी मुर्मू के प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त
   02-नवंबर-2019

 
जम्मू कश्मीर कैडर के 1992 बैच के आईएएस ऑफिसर बिपुल पाठक को उप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। वो निवर्तमान प्रिंसिपल सेक्रेटरी रोहित कंसल की जगह लेंगे। बिपुल पाठक इससे पहले राज्य के सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी थे। साथ ही आईटी डिपार्टमेंट और साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी का अतिरिक्त पदभार भी संभाल रहे थे।
 
 
बिपुल पाठक की पिछले महीने ही केंद्र से जम्मू कश्मीर वापिस नियुक्ति की गयी थी। जहां वो खनन मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे।
 
 
केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद उप-राज्यपाल ने डी.सी. रैना को एडवोकेट जनरल के पद पर बनाये रखने का फैसला किया है। जोकि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के कार्यकाल के दौरान भी पद पर थे। उप-राज्यपाल ने डी.सी. रैना को बनाये रखने के फैसले पर 1 नवंबर को मुहर लगा दी।