पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन , भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से डरकर बंद की फायरिंग
   02-नवंबर-2019

 
 
पाकिस्तान ने एक बार फिर शनिवार की सुबह सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर किरनी और कस्बा सेक्टर में सुबह करीब 11:30 बजे सिविलियन आबादी और सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुये गोलाबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से डरकर दोपहर करीब 1:15 बजे पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी बंद कर दी।
 
 
पाकिस्तानी सेना ने बीते बुधवार को भी कुपवाड़ा के माछिल और कुमकारी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। जिसमें 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी थी और 7 अन्य लोग घायल हुये थे। सुरक्षाबलों ने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। पाकिस्तानी सेना दहशत फैलाने के लिये सिविलियन आबादी को निशाना बना रही है।