POJK में पाकिस्तानी आर्मी की एक और वहशियाना हरकत, एलओसी पर तैनात जवानों ने गांव से नाबालिग को किया अगवा, 3 हफ्तों से आर्मी कैंप में कर रहे हैं रेप
   21-नवंबर-2019

 
पाकिस्तान अधिक्रांत जम्मू कश्मीर में आर्मी की नापाक हरकत का एक और वहशियाना सबूत सामने आया है। एलओसी पार कोटली में पाकिस्तान आर्मी के जवानों ने 7 नवंबर को एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया और उसको नजदीक के पाकिस्तान आर्टिलरी कैंप में कैद करके रखा गया है। ये कैंप खोईरत्ता तहसील में पाकिस्तान आर्मी का बेस कैंप है। जोकि पीड़ित परिवार की रिहाइशी इलाके से सटा है। इस कैंप में नाबालिग के साथ लगातार रेप किया जा रहा है।
 
जेके नाउ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इस वारदात में पाकिस्तान आर्मी के कर्नल और मेजर रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं।
 
 

 
 
लड़की के घरवालों का आरोप है कि 7 नवंबर की रात को राशिद अली नाम के आर्मी जवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंदली गांव के मानपोरा मोहल्ले से लड़की को अगवा किया। जिसके तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने आर्मी कैंप में मौजूद अधिकारियों से शिकायत की। जिसपर अधिकारियों ने परिवार वालों को ये कहकर भगा दिया कि एक-दो दिन में लड़की को भेज दिया जायेगा। लेकिन हफ्तों बीतने के बावजूद भी पीड़ित लड़की को कैंप में ही कैद करके रखा गया है।
 
इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार पुलिस और स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारियो के चक्कर काटता फिर रहा है। लेकिन चूंकि मामला पाकिस्तानी आर्मी से जुड़ा है तो कोई भी इस पर कार्रवाई के लिए तैयार नहीं है।
 
जेके नाउ के पीड़ित परिवार द्वारा लिखा गया लैटर है, जोकि पीड़ित परिवार ने न्याय पाने के लिए आर्मी चीफ, डीजी आईएसआई और कॉर्प्स कमांडर को लिखा है।
 
पीओजेके में स्थानीय महिलाओं के साथ पाकिस्तानी आर्मी जवानों द्वारा रेप की वारदात आम हैं, स्थानीय लोग कई बार पाकिस्तान आर्मी के खिलाफ आंदोलन कर चुके हैं। इस मामले के सामने आने के बाद भी कोटली में आर्मी के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। सोशल मीडिया पर लोग इसका इजहार खुलकर कर रहे हैं।