राजौरी में पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
   24-नवंबर-2019

 
पाकिस्तान ने बीते शनिवार को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में सुबह करीब 11:30 बजे सिविलियन आबादी और सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुये गोलाबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।
 
 
 
पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। बीते बुधवार को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था।