J&K नजरबंद नेता जल्द होंगे रिहा, कुछ नेताओं को घर जाने की भी मिली इजाजत
   25-नवंबर-2019

 
जम्मू-कश्मीर में नजरबंद कुछ नेताओं को जल्द ही रिहा किया जायेगा। रविवार को मीडिया से बातचीत में एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को 4 नेताओं को कुछ घंटे के लिये घर जाने की भी इजाजत मिली थी। नजरबंद नेताओं को लगातार ढील दी जा रही है। उन्होंने कहा कि घर में नजरबंद रखे गये कुछ नेताओं को चिकित्सा आधार पर घाटी से बाहर जाने की भी अनुमति मिल सकती है। एमएलए हॉस्टल अस्थायी जेल में रखे गये कुछ नेताओं को जल्द रिहा किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा अभी नहीं हुयी है।
 
 
बता दें कि बढ़ती ठंड के कारण बीते 18 नवंबर को 34 नजरबंद नेताओं को श्रीनगर स्थित सेंटूर होटल से एमएलए हॉस्टल में स्थानांतरित किया गया था। नजरबंद नेताओं में जेके के तीन पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती सहित विभिन्न पार्टियों के नेता शामिल है। फारूक अब्दुल्ला को जन सुरक्षा कानून के तहत बीते 17 सितंबर को हिरासत में लिया गया था।