पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, सिविलियन आबादी को निशाना बनाकर दागे गोले
   25-नवंबर-2019

 
पाकिस्तान ने सोमवार की सुबह एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के किरनी और कस्बा सेक्टर में सिविलियन आबादी और सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुये गोलाबारी की और मोर्टार से गोले दागे।जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।
 
 
 
 
पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 3 महीनों में पाकिस्तान ने कुल 1029 बार सीज़फायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना ने बीते शनिवार को भी राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था।