जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड बरामद
   25-नवंबर-2019

 
प्रतीकात्मक तस्वीर 
 
बारामूला में जेके पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को बारामूला में पुलिस भर्ती रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी वक्त पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने बिना देर किये सूझबूझ के साथ उस आतंकी को गिरफ्तार कर लिया, तलाशी में आतंकी के पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। आतंकी के पकड़े जाने से एक बड़ा हादसा टल गया है। उन्होंने बताया कि आतंकी भर्ती रैली को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला करने की फिराक में था।
 
 
 
 
बीते 18 नवंबर को भी जेके पुलिस ने पुलवामा में 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार यह आतंकी बीते 17 जून को अरिहल , पुलवामा में आईईडी ब्लास्ट में शामिल थे।