J&K - माता वैष्णो देवी की पूजा-अर्चना करने पहुंचे उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू, जम्मू-कश्मीर की शांति, समृद्धि और प्रगति के लिये की प्रार्थना
   27-नवंबर-2019

 
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल एवं वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष गिरीश चंद्र मुर्मू ने मंगलवार को माता वैष्णो देवी की पूजा अर्चना की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की शांति, समृद्धि और प्रगति  के लिये माता से प्रार्थना की। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमनदीप सिंह और रियासी की उपायुक्त इंदू कंवल ने हैलिपैड पर उपराज्यपाल की अगवानी की। इस दर्शन यात्रा के दौरान गिरीश चंद्र मुर्मू की पत्नी स्मिता मुर्मू भी उनके साथ थी। अपनी दर्शन यात्रा के दौरान उपराज्यपाल मुर्मू ने श्राइन परिसर का अवलोकन किया, साथ ही दर्शन के लिये आये तीर्थयात्रियों से बातचीत की और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। इस दौरान सिमनदीप सिंह ने उपराज्यपाल को तीर्थयात्रियों के लिये शुरू होने वाली नई सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।
 
 
 
अभी हाल ही में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र ने वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य केके शर्मा से मुलाकात की थी। इस दौरान केके शर्मा ने भी उन्हें दर्शन यात्रा के लिये शुरू होने वाली नई सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपराज्यपाल को बताया कि इस साल करीब 63 लाख श्रद्दालुओं ने अभी तक माता वैष्णो देवी के दर्शन किये है।