पुंछ में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
   05-नवंबर-2019

 
पाकिस्तान ने मंगलवार की सुबह एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में सुबह करीब 7:40 बजे सिविलियन आबादी और सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुये गोलाबारी की और मोर्टार से गोले दागे।जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से डरकर पाकिस्तानी सेना 20 मिनट के बाद 8 बजे गोलाबारी बंद कर दी। पाकिस्तानी सेना ने बीते 3 महीने में सैकड़ों बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुकी है।
 
 
पाकिस्तानी सेना ने बीते बुधवार को भी पुंछ जिले के शाहपुर किरनी और कस्बा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना दहशत फैलाने के लिये लगातार सिविलियन आबादी को निशाना बना रही है।