J&K- शोपियां में सेब व्यापारियों ने एक महीने में 1 लाख 30 हजार पेटी सेब बेचा, अधिक आमदनी से व्यापारी खुश
   05-नवंबर-2019

 
 
शोपियां के सेब व्यापारियों ने बीते 1 महीने में सरकारी विभाग नेफेड को 1 लाख 30 हजार पेटी सेब बेचा है। सरकार ने सभी सेब व्यापारियों को इसका भुगतान भी कर दिया है, जिससे सेब व्यापारी खुश है। आतंकवादी लगातार सेब व्यापारियों को सेब की खेप नहीं बेचने की धमकी दे रहे है। जिसके कारण सभी सेब व्यापारी लंबे समय से परेशान थे। सरकार द्वारा व्यापार के लिये सुरक्षित स्थान स्थापित करने और सुरक्षा मिलने के बाद से सेब व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। साथ ही अच्छी आमदनी होने से व्यापारी भी खुश है। बता दें कि शोपियां में प्रशासन ने 9 सुरक्षित स्थान स्थापित किये है। सरकार ने सभी व्यापारियों को इन्हीं स्थानों से व्यापार का संचालन करने का निर्देश दिया है।
 
 
घाटी से बीते 3 महीनों में 6 लाख मीट्रिक टन सेब एक्सपोर्ट
 
 
घाटी से बीते 3 महीनों में 6 लाख मीट्रिक टन सेब दूसरे राज्यों में एक्सपोर्ट हुआ है। ट्रांसपोर्ट विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ असगर समून ने कहा कि सरकार द्वारा मिली सुरक्षा के कारण ही इतनी बड़ी संख्या में सेब एक्सपोर्ट हो पाया है।