नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन, भारत की जवाबी कार्रवाई में मारे गये 2 पाकिस्तानी सैनिक
   08-नवंबर-2019

 
 
पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने शुक्रवार की सुबह सीजफायर का उल्लंघन किया । पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की पोस्ट और सिविलियन इलाकों को निशाना बनाते हुये गोलाबारी की और मोर्टार से गोले दागे।जिसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुये फायरिंग की। हालांकि इस हमले में भारतीय सेना का 1 जवान शहीद हो गया।
 
 
 
 
 
पाकिस्तानी सेना ने  11:45 बजे फिर भारतीय सेना की पोस्ट को निशाना बनाते हुये गोलाबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। पाकिस्तान कभी भी अपने घायल और मारे गये जवानों की सही संख्या नहीं बताता है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी सैनिक मारे गये है और करीब 4 सैनिक घायल हुये है। पाकिस्तान ने बीते 3 महीनों में सैकड़ों बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।
 
 
 
करतारपुर कॉरिडोर उद्दघाटन से पहले पाकिस्तान की नापाक हरकत
 
 
करतारपुर कॉरिडोर उद्दघाटन पाकिस्तान और भारत के बीच एक ऐतिहासिक फैसला है। लेकिन पाकिस्तानी सेना ने उद्दघाटन के एक दिन पहले सीजफायर का उल्लंघन करके साबित कर दिया है कि पाकिस्तान दोनों देशों के बीच शांति कायम करना नहीं चाहता है। बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने बीते 1 साल में 2 हजार 300 बार से ज्यादा सीजफायर का उल्लंघन किया है।
 
 
पाकिस्तान ने बीते मंगलवार को भी पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था।