पुंछ में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, 2 नागरिक घायल
   12-दिसंबर-2019

ceasefire_1  H
 
पाकिस्तान ने एक बार फिर गुरुवार को सीजफायर का उल्लंघन किया। जिसमें 13 वर्षीय बच्ची सहित एक अन्य नागरिक के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी सेक्टर में सुबह करीब 11:30 बजे सिविलियन आबादी और सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुये गोलाबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। पाकिस्तानी सेना लगातार भारतीय क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से सटे गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रहा है।
 
 
पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर बीते कुछ दिनों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। बीते बुधवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया था।