पाकिस्तान में 10 साल की उम्र के 75 फीसदी बच्चे 'लर्निग पॉवर्टी' के शिकार, ना पढ़ना आता है और ना लिखना
    13-दिसंबर-2019

pak_1  H x W: 0
 
 
पाकिस्तान में दस साल तक की उम्र के 75 फीसदी बच्चे 'लर्निग पॉवर्टी' के शिकार हैं। लर्निग पॉवर्टी के शिकार बच्चे एक पैरा भी ना ठीक से पढ़ सकते , ना लिख सकते और ना ही समझ सकते हैं। पाकिस्तानी शिक्षा की इस खराब स्थिति का खुलासा विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में हुआ है। इस्लामाबाद स्थित कायदे आजम यूनिवर्सिटी में लड़कियों की शिक्षा और उन्हें सशक्त बनाने से संबंधित एक कार्यक्रम में विश्व बैंक के शिक्षा डॉयरेक्टर जेमे सावेद्रा ने यह जानकारी दी है।
 
जेमे सावेद्रा ने बताया कि पाकिस्तान में दस साल तक के 75 फीसदी बच्चे न ठीक से पढ़ सकते हैं और न लिख सकते हैं और न ही किसी की लिखी हुयी बात को ठीक से समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में दस साल तक के 58 फीसदी बच्चे 'लर्निग पॉवर्टी' के शिकार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में 27.3 फीसदी बच्चे ऐसे हैं, जो कभी स्कूल नहीं गये है। इसमें 55 फीसदी, करीब दो करोड़ 25 लाख, लड़कियां भी शामिल हैं।
 
 
 
पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री को नहीं पता “लर्निग पॉवर्टी” का अर्थ
 
 
कार्यक्रम में मौजूद पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री शफकत महमूद ने कहा कि 'लर्निग पॉवर्टी' उनके लिये एक नया शब्द है। पाकिस्तान में शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि यह जानना बहुत अहम है कि मुल्क भर में दस साल तक के बच्चों का शैक्षिक स्तर कैसा है। जिस कारण मुल्क के 75 फीसदी बच्चे पढ़ लिख नहीं सकते है।