सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी ने रचा इतिहास, बनी इंडियन नेवी की पहली महिला पायलट
   02-दिसंबर-2019

Lieutenant Shivangi_2&nbs
 
नेवी ऑफिसर सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी सोमवार को नया इतिहास रचते हुए इंडियन नेवी की पहली महिला पायलट बन गयी हैं। शिवांगी ने कोची नेवल बेस से ऑपरेशनल ड्यूटी ज्वाइन कर ये पहचान हासिल की। यहां शिवांगी ने डॉर्नियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट में उड़ान भरेंगी। इंडियन नेवी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 24 वर्षीय सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी ने मीडिया को बताया कि “वो लंबे समय से इस पल के इंतजार में थी, आखिरकार ये पल आ ही गया। तो बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। अब में थर्ड स्टेज की ट्रेनिंग पूरी करने की तैयारी कर रही हूं।”
 
 
शिवांगी ने 2018 में इंडियन नेवल एकेडमी से अपनी बेसिक ट्रेनिंग पूरी की थी। उसके बाद उन्हें कोची में एयर स्कवाड्र्न के साथ ट्रेनिंग दी गयी।
 
 
शिवांगी डॉर्नियर एयरक्राफ्ट उड़ायेंगी। जोकि नेवी में आमतौर पर ट्रांसपोर्ट और समुद्र में टोह लेने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
 
 
 
Lieutenant Shivangi_1&nbs
 
आर्म्ड फोर्सेस में महिलाओं की भागीदारी की दृष्टि से इसे बेहद एतिहासिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाले 21 दिसंबर को 2 और महिला ऑफिसर अपनी ट्रेनिंग पूरी कर इंडियन नेवी में पायलट के तौर पर शामिल होंगी। आशा जतायी जा रही है कि आने वाले समय में नेवी में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लड़कियां इंडियन नेवी में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगी।
 
 
दरअसल 1992 से पहले महिलाओं के सिर्फ मेडिकल सर्विस में ही भर्ती की इजाजत दी जाती थी। फिलहाल इंडियन नेवी में 735 महिला पायलट के पॉजिशन रिक्त हैं। जिसमें से 644 रिक्तियां भर दी गयी हैं।