पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, नियंत्रण रेखा पर सिविलियन आबादी को निशाना बनाकर दागे गोले, 2 नागरिकों की मौत
   03-दिसंबर-2019


ceasefire_1  H
 
पाकिस्तान ने एक बार फिर मंगलवार को सीजफायर का उल्लंघन किया। जिसमें 1 महिला सहित एक अन्य नागरिक की मौत हो गयी और 8 अन्य लोग घायल हुये है। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी सेक्टर में शाम करीब 2:30 बजे सिविलियन आबादी और सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुये गोलाबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। पाकिस्तानी सेना लगातार भारतीय क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से सटे गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रहा है। जिसके कारण बॉर्डर से सटे गांवों के ग्रामीण दहशत में है और बंकरों में जाकर छिपे हुये है। हालांकि सुरक्षाबलों की टीम पाकिस्तानी सैनिकों के खिलाफ लगातार जवाबी कार्रवाई कर रही है।
 
 
 

ceasefire_1  H  
 
ceasefire_1  H
 
पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर बीते 3 दिनों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। बीते रविवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया था, जिसमें 1 स्थानीय नागरिक घायल हो गया था। जिसके बाद सोमवार को भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुये पुंछ सेक्टर के रखचीकरी और रावलकोट इलाके में पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों को ध्वस्त कर दिया था साथ ही 4 पाकिस्तान सैनिकों को मार गिराया था।