जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने की घोषणा, कहा- हर पंचायत में लगेगी शिकायत पेटी
   04-दिसंबर-2019

murmu_1  H x W: 
 
जम्मू-कश्मीर के सभी पंचायतों में जल्द ही सरकार की तरफ से शिकायत पेटी लगेगी। जिसके बाद राज्य के सभी नागरिक बहुत आसानी से अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचा सकते है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने बुधवार को सलाहकार केके शर्मा, फारूख खान ,मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम और प्रधान सचिव बिपुल पाठक के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जल्द ही सभी पंचायतों में शिकायत पेटी लगाने की घोषणा की। शिकायत पेटी की निगरानी और समस्याओं के समाधान के लिये सरकार एक टीम का गठन करेंगी। उन्होंने कहा कि शिकायत पेटी के माध्यम से राज्य के हर नागरिक की समस्या आसानी से सरकार तक पहुंचेगी।
 
 
 
बैठक में प्रशासनिक परिषद में सार्वजनिक शिकायत तंत्र व्यवस्था पर बातचीत हुयी। इस दौरान प्रधान सचिव रोहित कंसल ने शिकायतों को दर्ज करने और उसके समाधान की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुति दी। वहीं उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अधिकारियों को नागरिकों की सभी शिकायतों का समय से निपटारा किये जाने का निर्देश दिया।