कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में हिमस्खलन, बर्फ में दबने से सेना के 3 जवान शहीद
   04-दिसंबर-2019

army_1  H x W:
 
 
कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक बार फिर सेना के तीन जवान शहीद हो गये। सेना के आधिकारिक बयान के मुताबिक मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे सेना की एक टोली तंगधार सेक्टर में गश्त पर थी। इसी दौरान बर्फीली तूफान और हिमस्खलन होने से सभी जवान उसकी चपेट में आ गये। इस घटना के तुरंत बाद एवलांच रेस्क्यू टीम (एआरटी) ने बर्फ में दबे जवानों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। लेकिन रेस्क्यू टीम को 3 जवान नहीं मिले थे। जिसके बाद रेस्क्यू टीम लगातार लापता जवानों को खोज रही थी। लेकिन बुधवार की सुबह सेना ने अपने एक आधिकारिक बयान में बताया कि मंगलवार को बर्फ में दबने के कारण 3 जवान शहीद हो गये। वहीं बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में भी मंगलवार को बर्फ में दबने के कारण एक जवान शहीद हो गया था।
 
 
 
 
अभी हाल में सियाचिन में बर्फीली तूफान की चपेट में आने के कारण सेना के दो जवान शहीद हो गये थे। सियाचिन विश्व का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र है।