बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान, रावी, व्यास और सतलज का पानी अब पाकिस्तान में नहीं बहेगा, इन नदियों को यमुना से जोड़ा जायेगा- मोदी सरकार का प्लान
   21-फ़रवरी-2019
 
 
 
पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए मोदी सरकार ने इंडस वॉटर ट्रीटी को हथियार बनाने का फैसला किया है। मोदी सरकार का प्लान है कि भारत की 3 नदियों रावी, व्यास और सतलज का पानी अब पाकिस्तान में नहीं बहाया जायेगा। बल्कि एक प्रोजेक्ट्स के जरिये इन नदियो का रूख मोड़कर इनको यमुना से जोड़ा जायेगा। जिस पानी का इस्तेमाल भारत खुद अपने इस्तेमाल के लिए करेगा। सड़क परिवहन और जल संसाधन मंत्री नितिन गड़करी ने बागपत में सरकार की इस योजना के बारे में घोषणा की। गौरतलब है कि बागपत यमुना किनारे बसा है, यहां के किसान यमुना के पानी पर निर्भर हैं।
 
 
 
 
 
ये वो नदियां है, जिसके पानी पर इंडस वाटर ट्रीटी के तहत भारत का अधिकार है, लेकिन पानी के बहाव का फायदा पाकिस्तान को भी होता है। इसके अलावा भारत ने इंडस, चेनाब और झेलम नदियों पर भी हाइड्रो प्रोजेक्ट शुरू करने का काम शुरू कर रखा है। ताकि पाकिस्तान को इंडस वॉटर ट्रीटी के तहत तय पानी ही छोड़ा जाये ज्यादा नहीं।