सोपोर में बीती रात से जारी है एनकाउंटर, अब तक लश्कर का एक आतंकी हलाक, 2 और बाकी
   22-फ़रवरी-2019

 
 
गुरुवार को सुरक्षाबलों ने बारामूला के सोपोर इलाके के वारपोरा गांव में सर्च एंड कॉर्डेन ऑफ अभियान शुरू किया था। इलाके को घेरने के बाद बीती रात करीब 11 बजे एक मकान में छिपे आतंकियों को बाहर निकलकर सरेंडर करने को कहा। लेकिन वो गोलीबारी करने लगे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। आशंका थी कि मकान में 2-3 आतंकी जो सकते हैं। इसके बाद रात भर रुक रुक कर गोलीबारी चलती रही। सुरक्षाबल एहतियात बरतते हुए ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। अब तक इस एनकाउंटर में लश्कर ए तैयबा का एक आतंकी ढेर कर दिया गया है। जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
 
हालांकि एनकाउंटर अभी भी जारी है। मकान में 1 से 2 और आतंकी छिपे हुए हैं। इलाके में इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही स्थानीय लोगों को भी साइट से दूर रहने की सलाह दी गयी है।