कुलगाम एनकाउंटर- डीएसपी के बाद 1 आर्मी जवान शहीद, सुरक्षाबलों पर पथराव में 10 पत्थरबाज़ घायल
   24-फ़रवरी-2019
 

 
कुलगाम के तुरीगाम में चल रहे एनकाउंटर में अब तक 3 आतंकी मारे जा चुके हैं। जबकि जम्मू कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी अमन ठाकुर शहीद हो गए थे। लेकिन इस बीच एक बुरी खबर है कि दूसरे घायल आर्मी के जवान रणवीर सोमवीर को भी नहीं बचाया जा सका। घायल रणवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
इस बीच सुरक्षाबल आतंकियों की लाश हटाने और साइट को सुरक्षित बनाने में जुटा है, लेकिन उनपर स्थानीय पत्थरबाज लगातार पथराव कर रहा रहे हैं। सुरक्षाबल उनको दूर हटाने के लिए सख्ती से निपट रही है। अब तक झड़प में 10 पत्थरबाजों के घायल होने की खबर है। वहीं मारे गए आतंकियों की पहचान अभी तक नहीं हुई हैं। शुरुआती खबर के मुताबिक तीनों जैश ए मोहम्मद से जुड़े बताये जा रहे हैं। लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।